[ad_1]

रोशनी से जगगाता श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिवाली महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को श्री केशवदेव मंदिर में दीपदान-रंगोली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। ठाकुर केशवदेव का अनुपम शृंगार, भव्य पुष्प बंगला व रंगोली सजाई गई। संपूर्ण मंदिर में दीप सज्जा की गई।
शनिवार शाम 7 बजे महापौर विनोद अग्रवाल, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम केशव देव मंदिर में दीप जलाकर दीपोत्सव यात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों की मधुर ध्वनि, संतों के उद्दाम नृत्य-संकीर्तन के मध्य श्रीगिरिराज, योगमाया, श्रीगर्भ गृह मंदिर व श्रीभागवत-भवन मंदिर में दीप जलाए गए।
यह भी पढ़ेंः- ‘भैया राखी की लाज रखना’: ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
[ad_2]
Source link