Mainpuri Bypoll 2022: उपचुनाव में हारे-जीते कोई भी, मैनपुरी की जनता रचेगी नया कीर्तिमान

[ad_1]

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच सियासी घमासान होगा। इसमें चाहे किसी को भी जीत मिले, मैनपुरी इस बार इतिहास लिखेगा। आज तक हुए 19 लोकसभा चुनावों में किसी भी शाक्य या महिला प्रत्याशी को जीत नहीं मिली है। 

मैनपुरी लोकसभा सीट को सबसे पहले कांग्रेस ने जीता तो वहीं समय बदला तो क्षेत्रीय दलों के खाते में भी सीट आती-जाती रही। 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद आज तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी। कुल 19 चुनावों में से नौ में बसपा और भाजपा ने 10 शाक्य प्रत्याशी उतारे। इस लोकसभा क्षेत्र में संख्याबल में शाक्य दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन हर बार शाक्य प्रत्याशी को शिकस्त ही मिली। 

Mainpuri Bypolls: मुलायम के गढ़ में कमल खिलाने को सपा के बागी रहे भाजपा की पहली पंसद, फिर भी नहीं मिली जीत

इसी तरह तीन चुनावों में चार बार महिला प्रत्याशी भी लड़ीं, लेकिन जीत का ताज इनसे कोसों दूर रहा। 2004 के उपचुनाव में जहां कांग्रेस के टिकट पर सुमन चौहान ने चुनाव लड़ा था तो वहीं 2009 में भाजपा से तृप्ति शाक्य और और 2014 में बसपा से डॉ. संघमित्रा मौर्या और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने चुनाव लड़ा था। 

इस बार यह तय है कि 2022 के उपचुनाव में दशकों से चली आ रहीं एक रीति टूटकर रहेगी। दरअसल अगर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य जीतते हैं तो शाक्य प्रत्याशी के न जीतने की रीति टूट जाएगी। वहीं अगर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतती हैं तो महिला प्रत्याशी के न जीतने की रीति टूटेगी। 

कब-कब मैदान में आए शाक्य और महिला प्रत्याशी व उनका प्रदर्शन 

वर्ष 2019

मुलायम सिंह यादव सपा – 524926

प्रेम सिंह शाक्य भाजपा- 430537 दूसरा स्थान

वर्ष 2014

मुलायम सिंह यादव सपा – 595918

डॉ. संघमित्र मौया- बसपा- 142833 तीसरा स्थान

राजेश्वरी देवी-र्निलीय 1746

वर्ष 2014 उपचुनाव

तेजप्रताप सपा- 653786

प्रेम सिंह शाक्य भाजपा- 332537 दूसरा स्थान

वर्ष 2009

मुलायम सिंह सपा- 392308

विनय शाक्य बसपा- 219239 दूसरा स्थान

तृप्ति शाक्य भाजपा- 56265 तीसरा स्थान

वर्ष 2004

मुलायम सिंह सपा- 460470

अशोक शाक्य बसपा- 122600 दूसरा स्थान

वर्ष 2004 उपचुनाव

धर्मेंद्र यादव सपा- 348999

अशोक शाक्य बसपा- 169286 दूसरा स्थान

सुमन चौहान-11391

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *