[ad_1]

पीपीगंज में घटना के बाद रास्ता जाम करते ग्रामीण।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में मकराना गांव के पास मंगलवार की दोपहर दो बजे विसर्जन के दौरान नदी में प्रतिमाओं से सामान निकालने के दौरान 12 साल का किशोर डूब गया। आरोप है कि जब वह सामान निकालने गया तो पुल से कुछ युवकों ने ईंट से हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट आई और वह डूब गया।
उधर, शाम सात बजे के करीब आक्रोशित ग्रामीण ईंट फेंकने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मकनहा-सरहरी मार्ग पर धरने पर बैठ गए। रात करीब आठ बजे पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। फिलहाल, पुलिस एनडीआरएफ की मदद से डूबे किशोर की नदी में तलाश करा रही है।
मंगलवार को दोपहर दो बजे के करीब सरहरी गांव के कुछ युवक प्रतिमा विसर्जन के लिए मकनहा गांव के पास रोहिणी नदी पर पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जित करने के बाद मकनहा गांव निवासी गोलू निषाद (12) नदी में तैरता हुआ प्रतिमा से समान निकालने गया। आरोप है कि इस दौरान नदी के ऊपर पुल पर खड़े युवकों ने किशो पर ईंट से प्रहार कर दिए। इससे किशोर के सिर में चोट लगी और वह नदी में डूब गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पटाखों के बारूद से फिर हवा में घुला जहर, मार्निंग वॉक में घुटने लगा दम
गोलू के नदी में डूबने की खबर गांव में फैलते ही स्थानीय लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। शाम सात बजे तक किशोर के नहीं मिलने पर नाराज ग्रामीण सड़क पर आ गए और रास्ता जाम करके प्रदर्शन करने लगे। सीओ कैंपियरगंज ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल, नदी में लापता किशोर का पता नहीं चल सका है।
[ad_2]
Source link