[ad_1]

मकान जलकर राख।
– फोटो : संवाद
विस्तार
कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली शाट पंचायत के सरानाहुली गांव में छह कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। बुधवार रात को आग की इस घटना में पांच लाख का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार डाबे राम पुत्र हरि सिंह के मकान में आग की यह घटना पेश आई। आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग से 10 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि सरानाहुली गांव में आग की घटना पेश आई है जिसमें पांच लाख का नुकसान हुआ है।
[ad_2]
Source link