पुंछ: मेंढर में नशा तस्कर तीन भाइयों की दो मंजिला मकान समेत लाखों की संपत्ति कुर्क

[ad_1]

Poonch: Property worth lakhs including two-storey house of three drug smuggler brothers seized in Mendhar

पुंछ
– फोटो : पुलिस

विस्तार


पुंछ पुलिस ने मेंढर में कुख्यात नशा तस्कर तीन सगे भाईयों की लाखों की चल-अचल संपत्ति कुर्क की। कुर्क संपत्ति में एक दो मंजिला घर और वाहन शामिल हैं। संपत्ति सील कर कुर्क किए जाने का बैनर चस्पा किया है। पुलिस का कहना है कि यह संपत्तियां वस्तुओं की कमाई से जुटाई गई थीं।

पुलिस के अनुसार, नशा तस्कर महमूद हुसैन, जफर इकबाल और जाविद इकबाल निवासी गांव डेरी डिबसी की संपत्ति कुर्क की है। आरोपी वर्तमान में गांव कोटां, मेंढर में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ नवाबाद (जम्मू), मेंढर (पुंछ) और गुरसाई (पुंछ) थाने में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। इसके आधार पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *