रिश्ते कलंकित: बाहर था परिवार, बहू ने प्रेमी को घर बुलाया और फिर रचा ऐसा नाटक, पुलिस के हाथ-पांव फूले

[ad_1]

शेयर मार्किट में पैसा डूबने पर कर्जदार हुए प्रेमी की खातिर घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आभूषण-नकदी समेत सभी सामान भी बरामद कर लिया है।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र राजपाल सिंह निवासी छितावर हाल निवासी आदर्श नगर बिजनौर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से स्कूटी, एलईडी, मोबाइल, आभूषण और नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए पुष्पेंद्र और थोक व्यापारी की पत्नी के बीच पिछले 10-12 वर्षों से दोस्ती थी। पुष्पेंद्र और उक्त महिला पहले शिक्षक थे, तभी से दोनों में दोस्ती है।




शेयर मार्केट में पैसा डूबने की वजह से कर्जदार हुए पुष्पेंद्र ने महिला के संग मिलकर डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ दी। मंगलवार की शाम छह बजे थोक व्यापारी अपनी मां और बच्चों संग धामपुर चले गए।

 


बाद में व्यापारी की पत्नी ने फोन करके अपने दोस्त पुष्पेंद्र को बुला लिया और आभूषण, नकदी आदि सामान उसके हवाले कर दिया, जिससे वह अपना कर्ज उतार सके। एसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक हुई विवेचना में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।


विवेचना में कई तथ्य सामने आए। गहनता से जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि महिला ने खुद ही प्रेमी के साथ मिलकर कर्ज उतारने के लिए दुष्कर्म और लूट का नाटक रचा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  – नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *