[ad_1]

हंगामा करते यात्री
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा में दरभंगा क्लोन स्पेशल में आग लगने की घटना के बाद गुरूवार को ट्रेन देर शाम दरभंगा स्टेशन पहुंची, जहां यात्रियों ने अपनी मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि उनका बहुत सारा सामान आग लगने के बाद अफरातफरी में खो गया, जिसका रिपोर्ट इटावा में यह कहकर नहीं लिखा गया कि आप दरभंगा पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। लेकिन दरभंगा पहुंचने के बाद रेलवे के किसी पदाधिकारी ने नहीं सुनी। दरभंगा स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें इटावा में जा कर शिकायत दर्ज करने की सलाह देने लगे। इसी बात को लेकर यात्री भड़क गये और हंगामा करने लगे। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। यात्री अपने क्षति हुए सामान के मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
यात्रियों ने कहा हमें परेशान रही है रेलवे पुलिस
नई दिल्ली से दरभंगा आ रही क्लोन हमसफर सुफरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02570) में बुधवार की शाम सराय भूपत रेलवे स्टेशन से ठीक पहले भीषण आग लग गई थी। ट्रेन के दिल्ली से दरभंगा पहुंची मधुबाला मिश्रा ने आक्रोशित होकर कहा कि एक तो हमारा सारा सामान जल गया, फिर जैसे-तैसे जान बचाकर हमलोग दरभंगा पहुंचे हैं, हमलोग के पास कुछ भी नहीं बचा है। अभी हमको दरभंगा कमतौल थाना क्षेत्र के रघौली गांव जाना है। हमारे पास पैसे भी नहीं हैं। जब हम शिकायत दर्ज करवाना चाह रहे हैं तो पुलिस हमें इटावा जाकर कम्प्लेन दर्ज कराने को कह रही है। मधुबाला मिश्रा ने कहा कि हमलोग को इटावा में कहा गया कि आपलोग जहां जा रहे हैं उस स्टेशन पर जाकर शिकायत दर्ज करवायेगा। जब हमारे पास दरभंगा तक टिकट है फिर भी हमारा कोई नहीं सुन रहा है। थाना वाले बोल रहे हैं कि जहां दुर्घटना हुई है वहीं जाकर शिकायत दर्ज करवाईये। रेलवे पुलिस हमलोगों को परेशान कर रही है। महिला ने कहा कि रेलवे से हमारी मांग है कि हमारा जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा हमें दिया जाय।
[ad_2]
Source link