Varanasi: जर्मनी की महिला का गोदौलिया चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा, राहगीरों से बैग व सामान छीनकर फेंका

[ad_1]

German woman created ruckus at Godaulia intersection, clashed with passers-by, snatched bags and luggage

Varanasi: जर्मनी की महिला ने गोदौलिया चौराहे पर मचाया उत्पात
– फोटो : Varanasi: जर्मनी की महिला ने गोदौलिया चौराहे पर मचाया उत्पात

विस्तार


जर्मनी की रहने वाली महिला ने शुक्रवार की शाम गोदौलिया चौराहे पर खूब उत्पात मचाया। इस दौरान मारवाड़ी अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ भी किया। कई राहगीरों से भी भिड़ गई, बैग और अन्य सामान छीनकर फेंक दिया। गोदौलिया चौराहे पर कुछ देर तक लोग असहज की स्थिति में रहे।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि विदेशी महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लग रही थी। इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह चौक की ओर बढ़ गई। दशाश्वमेध पुलिस के अनुसार महिला जर्मनी की रहने वाली है, जिसका मानसिक अस्पताल पांडेयपुर में उपचार चल रहा था। सुबह के समय विश्वनाथ मंदिर में भी हंगामा किया था। चौक थाने में जाकर बैठी रही। देर शाम उसे कबीरचौरा अस्पताल भिजवाया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *