[ad_1]

शिमला के रिज पर विश्वकप के फाइनल मैच के लिए तैयारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण शिमला शहरवासी रविवार को रिज मैदान और मालरोड पर इंदिरा गांधी खेल परिसर के पास लगी स्क्रीन पर भी देख सकेंगे। नगर निगम ने इन दोनों ही स्क्रीन पर मैच देखने की सुविधा देने का फैसला लिया है। इसके अलावा मालरोड पर टाउनहॉल के पास भी बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी मालरोड पर आकर मैच का लुत्फ उठाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह खिताबी मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। अपने सभी 10 मैच जीतने वाली टीम इंडिया इस बार विश्वकप की प्रबल दावेदार है। राजधानी के हजारों क्रिकेटप्रेमी भी इस मैच को लेकर खासे उत्साहित है। इसी को देखते हुए नगर निगम शिमला इनके लिए स्क्रीन लगाने जा रहा है।
[ad_2]
Source link