[ad_1]
उत्तर प्रदेश में खनन माफियाओं के मन में पुलिस का जरा भी खौफ़ नहीं हैं. हाल ही में हुई एक घटना ने इस बात को साबित कर दिया है. दरअसल आगरा के एक टोल बूथ पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए 13 ट्रैक्टर बेखौफ वहां से गुजरे. ये घटना देर रात की है जो कि CCTV कैमरे में कैद हो गई है. 53 सेकेंड के इस वीडियो में 13 ट्रैक्टरों को टोल प्लाजा से तेज रफ्तार से गुजरते देखा जा सकता है. वहीं टोल प्लाज पर काम कर रहे लोगों ने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन इसमें नाकाम रहे. संभावना है की ट्रैक्टर स्थानीय रेत माफिया से जुड़े हुए हैं. जो इसमें रेत लाद कर लेकर जा रहे थे.
यह भी पढ़ें
ये भी पढ़ें- केरल में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करेगा SC
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रेत से लदा एक ट्रैक्टर टोल बूथ पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए तेज गति में आगे निकल गया. इससे पहले वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, इतनी ही देर में एक ओर ट्रैक्टर वहां से गुजर गया. इस तरह से देखते ही देखते 13 ट्रैक्टर टोल प्लाजा से एक के बाद एक निकलने लगे. टोल प्लाजा कर्मचारियों ने लाठी मारकर ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश भी की. लेकिन उसमें नाकाम रहे.
[ad_2]
Source link