[ad_1]

मुरादाबाद के डिलारी में घटना के बारे में बताते अधिकारी
– फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद में रिश्वत लेने के आरोप में महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जब रिश्वत लेने टीम ने महिला दरोगा को पकड़ा तो वह सॉरी सर-सॉरी सर कहते हुए रो पड़ी।
इससे पहले पांच अक्तूबर को मुरादाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। मुरादाबाद में गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ बरेली में केस दर्ज किया गया था। सीओ एंटी करप्शन श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि संभल जिले के निवासी विजेंद्र सिंह ने रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिछले वर्ष घर में घुसकर हमला और गैर इरादतन हत्या का आरोप था। इसकी विवेचना डीआईजी मुरादाबाद ने मुरादाबाद क्राइम ब्रांच को दी थी। विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर वली मोहम्मद ने चार लोगों के नाम मुकदमे में बढ़ाए थे, वह इनकी गिरफ्तारी के लिए विजेंद्र सिंह से सात हजार रुपये बतौर रिश्वत मांग रहे थे। विजेंद्र सिंह की शिकायत पर टीम ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
[ad_2]
Source link