[ad_1]

शव के पास बिलखती मां, शिवम का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के दलपुरा गांव निवासी कार चालक शिवम गुप्ता के हत्यारों की तलाश में पुलिस की चार टीमों ने कई जगह पर छापे मारे। पुलिस को आरोपियों के दरवाजे पर ताले लटके मिले हैं। अधिकारियों का दावा है कि हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दो दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।
15 नवंबर की रात शिवम ने अपनी मां को फोन कर सवारियां अधिक होने के चलते बरेली वाले घर पर रुकने की बात बताई थी। उसके बाद से फोन बंद हो गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद उसका शव मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पीछे गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट के निशान मिले थे। लाइसेंस के जरिये शव की पहचान हुई थी।
ये भी पढ़ें- पुलिस चौकी में शराब पार्टी: चढ़ा नशा तो आधी रात किया ऐसा बवाल, लोगों की उड़ गई नींद; पांच पुलिसकर्मी निलंबित
मृतक के भाई प्रशांत गुप्ता ने बहनोई अक्षय गुप्ता, उसका भाई अर्जुन, मुकुल व पिता रामसेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि बहन शिखा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर शिवम पैरवी कर रहा था। पुलिस की चार टीमों ने आरोपियों की तलाश को शुरू कर दिया है।
टीमों ने आरोपियों के घर पर छापामारा, लेकिन वहां ताला लटका मिला है। पुलिस ने हाईवे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि दो दिन के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link