Uttarakhand: शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशकों की अब तबादलों की तैयारी, शिक्षा महानिदेशालय से मांगा प्रस्ताव

[ad_1]

Transfers preparations of joint directors in the education department Uttarakhand news in hindi

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Social Media

विस्तार


शिक्षा विभाग में छह उप निदेशकों की संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के बाद तबादलों की तैयारी है। शासन ने शिक्षा महानिदेशालय से इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, इस संबंध में शासन को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विभाग में सात उप शिक्षा निदेशकों की संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए 25 अक्तूबर को डीपीसी हो चुकी है। इन अधिकारियों की डीपीसी के बाद शासन ने शिक्षा महानिदेशालय से इनकी पद स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगा है।

ये भी पढ़ें…Uttarkashi Tunnel Collapse:  डरे हुए हैं मजदूर…सुरंग में आ रही चटकने की आवाजें, कहीं खतरे की घंटी तो नहीं

हालांकि इनमें से उप निदेशक जितेंद्र सक्सेना डीपीसी के बाद पदोन्नति आदेश जारी होने से पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि अन्य अधिकारियों में मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, पीके बिष्ट, नरवीर सिंह, पदमेंद्र सकलानी और बृजमोहन रावत शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *