IGNOU: इग्नू में अगले साल से शुरू होंगे ये चार नए मास्टर प्रोग्राम, दिसंबर से भर सकते हैं आवेदन

[ad_1]

IGNOU session January 2024 Four new master programs from

ignou admission
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत मास्टर में चार नए प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। जनवरी 2024 सत्र से एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री, एमएससी एनालिटिकल केमिस्ट्री, एमएससी जूलॉजी और एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम शुरू होंगे। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से चलने वाले इन प्रोग्राम में पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। किसी भी आयुवर्ग के उम्मीदवार इन चारों प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं, यानी दाखिले के लिए उम्र को कोई बंधन नहीं है। इन चारों कोर्स में दाखिले के लिए दिसंबर में ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो जाएगी।

इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल के बाद प्रोग्राम कमेटी ने भी इन चारों मास्टर प्रोग्राम को जनवरी 2024 सत्र से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसी के तहत दिसंबर के पहले हफ्ते से ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार सभी कोर्स को इग्नू की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र अपलोड होने के बाद भर सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले अपना पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *