MCD: खुले में रेस्तरां-भोजनालयों के लिए नगर निगम रोज जारी कर रहा 25 लाइसेंस, 250 नए आवेदन मिले

[ad_1]

delhi mcd

delhi mcd
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

हफ्ते से भी कम वक्त में दिल्ली नगर निगम ने खुले में रेस्तरां और भोजनालयों के आवेदनों का निपटारा कर रहा है। छतों और खुली जगहों पर भोजन की सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली में 200 से अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं। एमसीडी रोज औसतन 25 लाइसेंस जारी कर रही है। 

अब तक लाइसेंस के लिए 250 आवेदन मिल चुके हैं। जारी लाइसेंस में 155 ओपन स्पेस डाइनिंग और 45 टैरेस डाइनिंग के हैं। एलजी वीके सक्सेना ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की है। रेस्तरां, भोजनालयों और होटलों में देर रात तक भोजन की सुविधा प्रदान कर आतिथ्य क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिशा में पहल की गई है। देर रात तक खुले छतों पर भोजनालय चलाने के लिए गठित कमेटी ने 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद एमसीडी ने ओपन एयर डाइनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। 
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *