जम्मू कश्मीर: अटल डुल्लू बन सकते हैं अगले मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने प्रदेश कैडर में वापस भेजा

[ad_1]

Jammu Kashmir: ias Atal Dulloo can become the next Chief Secretary

अटल डुल्लू (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अटल डुल्लू को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अगला मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने अटल डुल्लू को वापस जम्मू-कश्मीर कैडर में भेज दिया है। जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

केंद्र शासित प्रदेश या अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डुल्लू वर्तमान में गृह मंत्रालय के तहत सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 

सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर डुल्लू के मूल कैडर में उनके प्रत्यावर्तन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *