हलाल उत्पादों को लेकर कार्रवाई: मुरादाबाद और रामपुर के स्टोरों में मारे छापे, दुकानदारों के लिए निर्देश जारी

[ad_1]

Halala products: Raids conducted in stores of Moradabad and Rampur, warning issued for shopkeepers

रामपुर में स्टोर में सामान की जांच करते अधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाणन वाले उत्पादन पर पाबंदी लगाने के बाद मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की कई जगहों पर छापा कार्रवाई की है। महानगरों में मंगलवार को दिनभर कार्रवाई चलती रही। इस दौरान कुछ जगहों से सामग्री बरामद होने की सूचना है। अधिकारियों ने स्टोर स्वामियों और दुकानदारों को इस प्रकार की सामग्री नहीं बेचने की चेतावनी जारी की।

प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हलाल प्रमाणित उत्पाद बेचने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद हलाल प्रमाणन वाले उत्पाद पर पाबंदी लगा दी गई थी। इससे पहले रामपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हलाल प्रमाणन वाले उत्पादों की बिक्री को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू की।

शहर के स्मार्ट बाजार और विशाल मेगा मार्ट में पहुंचकर छापा मारा। इसके साथ ही इन उत्पादों की बिक्री न करने को कहा गया। यूपी सरकार ने जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में हलाल प्रमाण युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेश मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने शौकत अली रोड स्थित स्मार्ट बाजार में हलाल प्रमाण युक्त खाद्य पदार्थों को चेक किया। मौके पर स्टोर मैनेजर पुष्पराज गिरी ने बताया कि आदेश के तत्काल बाद ऐसे सभी उत्पादों को विक्रय एरिया से हटा दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *