Pilibhit: भाजपा विधायक के आवास के सामने ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन, ये है मांग

[ad_1]

Villagers sitting on protest in front of BJP MLA residence in Bisalpur Pilibhit

धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के बीसपुलर में पुरैना गांव के ग्रामीणों ने देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर मंगलवार से क्षेत्रीय भाजपा विधायक के आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना शुरू करने से पहले ग्रामीणों ने नगर में जुलूस भी निकाला।

 

पुरैना समेत करीब आधा दर्जन गांव के लोग मंगलवार को दोपहर रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने पहुंचे। उन्होंने विधायक आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- Varun Gandhi: तेरी मुहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा-दाल-चना; सरकार पर वरुण गांधी का तंज

ग्रामीणों ने विधायक के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि देवहा नदी पर शासन ने गांव पुरैना के पास पुल स्वीकृत किया था। विधायक ने राजनीतिक हस्तक्षेप कर उस पुल को गांव ललौर गुजरानपुर के पास से बनवा दिया। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *