Bihar : सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पोती की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

[ad_1]

Bihar News: Elderly dies in road accident in Bettiah, hit by a speeding vehicle

श्यामसुंदर पांडेय की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेतिया में पोती की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे दादा कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज-भिखनाठोरी मुख्य मार्ग स्थित पंडयी चौक की है। मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के पराउटोला बसवरिया गांव निवासी श्यामसुंदर पांडेय (65) के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

पोती की शादी के एक सप्ताह पहले दादा की मौत

मृतक के छोटे भाई बलिराम पांडे ने बताया कि उनके भाई की पोती की 28 नवंबर को शादी है। वह सोमवार सुबह रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड बांटने गए हुए थे। लौटने के दौरान देर शाम शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडित चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनो में चित्कार मच गया।खुशी का माहौल मातम मे बदल गया है।

वाहन चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है

इधर शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मामले में पीड़ित परिवार के आवेदन पर प्राथमिक के दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *