Agra: तय किया प्लॉट… बैनामा से पहले मां-बेटे ने ले लिए साढ़े छह लाख, अब पैसे दे रहे न प्लॉट; मारपीट पर उतारू

[ad_1]

mother and son cheating young man of six lakh fifty thousand in name of selling plot In Agra

ठगी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में मां-बेटे ने मिलकर युवक से प्लॉट बेचने के नाम 6.50 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर 4.25 लाख चेक दे दिया। बैंक में लगाने पर डिसऑनर हो गया। पीड़ित ने पुलिस कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें परिचित युवक ने अपनी मां के नाम शमशाबाद रोड पर एक प्लॉट बताया। मां-बेटे से उसे बेचने के लिए बोला। इस पर उसे खरीदने के लिए तैयार हो गए। प्लॉट के दस्तावेज चेक करने के बाद 6.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। दो जून 2020 को बैनामा नहीं कराया। बहाना बनाकर 6.50 लाख रुपये अपने पास रख लिए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक… जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न

दूसरे दिन बैनामा करने के लिए बोलकर चले गए। मगर इसके बाद नहीं आए। तीन जुलाई 2020 रुपये वापस मांगने पर 4.25 लाख रुपये का एक चेक दिया। वह बैंक में लगाने पर डिसऑनर हो गया। इस बात की जब शिकायत करने उनके पास पहुंचे तो मारपीट की। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *