Bihar News : मुख्यमंत्री ने उठाया गदा, लगे नारे- देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो… चुप भी नहीं कराया

[ad_1]

Slogans raised for Bihar CM Nitish Kumar to lead opposition alliance at rajgir jarasandha akhara

गदा उठाते सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश का नेता कैसा हो…नीतीश कुमार जैसा हो- जब भी इस तरह की नारेबाजी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने होती है, वह इसे रोकते दिखे हैं।  23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पटना में देशभर के भाजपा-विरोधी दलों की बैठक बुलाने के पहले सीएम ने बाकायदा इसपर रोक लगा दी गई थी। लेकिन, अब वह ऐसी नारेबाजी की गूंज को या तो नजरअंदाज कर रहे हैं या रोक नहीं रहे हैं। गुरुवार को गृह जिला नालंदा के राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जरासंध के अखाड़ा में थे। उन्हें गदा भेंट की गई। सीएम के गदा उठाने से पहले भी और इसके बाद भी ऐसी नारेबाजी होती रही। उन्होंने यहां कोई बात नहीं की, लेकिन किसी को ऐसी नारेबाजी से मना भी नहीं किया।

खबर अपडेट हो रही है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *