[ad_1]

युवक का सिर मुंडवाया
– फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा घाट पर बैठे युवक-युवती को एक हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने पकड़ लिया। युवक की पिटाई करते हुए उसका सिर मुंडवा दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहम्मद महफूज निवासी काशीपुर उधमसिंह नगर ने शिकायत में बताया कि वह महिला मित्र के साथ विष्णु घाट पर आया था। यहां कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर उसका सिर मुंडवा दिया गया। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
[ad_2]
Source link