Dev Diwali: 12 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के 85 घाट, मिट्टी और गोबर के दीपक बढ़ाएगे गरिमा

[ad_1]

Dev Diwali: 12 lakh candles will illuminate 85 ghats of Kashi, clay and dung lamps will enhance dignity

देव दीपावली की भव्यता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देव दीपावली पर काशी के 85 घाट 12 लाख दीयों से रोशन होंगे। इसमें गोबर के एक लाख और मिट्टी के 11 लाख दीये घाटों की गरिमा बढ़ाएगे। गंगा उस पार दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 20 सेक्टर में बांटा गया है।   

गंगा महोत्सव का आगाज गुरुवार 23 नवंबर को राजघाट पर होगा। देव दीपावली पर 23 से 27 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के महोत्सव का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे। यहां काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता 23 से 26 नवंबर तक प्रस्तुति देंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *