Agra: हलाल प्रमाणपत्र से बेच रहे थे फ्रेंच फ्राइस, पराठा और ब्राउनी, किए गए जब्त; कई दुकानों पर हुई छापेमारी

[ad_1]

French fries paratha and brownies being sold with Halal certificate seized in Agra

टीम द्वारा जब्त फ्रेंच फ्राइस, पराठा और ब्राउनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सदर बाजार स्थित गोयल डिस्ट्रीब्यूटर्स पर छापा मारकर 107 किलो फ्रेंच फ्राइस, पराठा और ब्राउनी जब्त किया है। इसे हलाल प्रमाणपत्र के नाम से बेचा जा रहा था। शासन ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है। तीनों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से हलाल प्रमाणपत्र पर प्रतिबंध करने के बाद जांच अभियान चला रही है। इसमें बुधवार को सदर बाजार स्थित गोयल डिस्ट्रीब्यूटर्स सदर बाजार में छापा मारा, मौके पर संचालक गिरीश गोयल मिले। इनके पास प्रतिष्ठान का लाइसेंस था। जांच करने पर खाद्य सामग्री मिली, जिनके पैकेट पर हलाल प्रमाणपत्र अंकित था।

यह भी पढ़ेंः- Agra: सर्जरी में असोपा तकनीक के जनक डॉ. एचएस असोपा का निधन, दो बार पा चुके हैं बीसी राय नेशनल अवार्ड

इस पर टीम ने 9387 रुपये का 22 किलो पैक्ड गोभी पराठा, 1790 रुपये का 10 किलो एगफ्री पैक्ड ब्राउनी और 10800 रुपये कीमत का 75 किलो पैक्ड फ्रेंच फ्राइस सीज कर दिया है। इनकी कीमत 21977 रुपये है। जांच के लिए तीनों के नमूने भी लिए हैं। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

इनके यहां भी की गई जांच

पतंजलि स्टोर एमजी रोड, पदम मॉल पंचवटी कॉलोनी, स्मार्ट प्वाइंट माॅल ताजगंज, दासाप्रकाश रेस्टोरेंट ताजनगरी फेज-दो, पंडित जी डेली नीड्स शमसाबाद रोड, विशाल मेगा मार्ट बसई सब्जीमंडी, केएफसी फतेहाबाद रोड।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *