Aligarh News: एडीए ने बिना नक्शा अवैध कॉलोनी को कराया ध्वस्त, जारी रहेगी कार्रवाई

[ad_1]

ADA demolished illegal colony without map

अवैध कॉलोनी पर चलता एडीए का बुल्डोजर
– फोटो : संवाद

विस्तार


बिना नक्शा अवैध तरीके से विकसित कॉलोनियों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। 23 नवंबर को रेल लाईन पुल के नीचे आगरा रोड़ स्थित 15000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्लॉटों की चारदीवारी के अवैध विकास कार्यों को मडराक पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 

एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण या विकास कार्य के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाईयां जारी रहेगी। उन्होंने निर्माणकर्ताओं व विकासकर्ताओं को निर्देशित किया है कि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण क्षेत्र की भूमि पर विधिवत तलपट मानचित्र स्वीकृत कराकर ही कॉलोनी विकसित करें। इसके साथ ही आम जनमानस से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनी में भूखंडों का क्रय-विक्रय न करें। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *