अनंतनाग: महबूबा मुफ्ती ने कहा- प्रदेश में हालात ठीक तो क्यों हो रही जवानों की शहादत, जमात-ए-इस्लामी पर भी बोलीं

[ad_1]

PDP President Mehbooba Mufti speaks on rajouri encounter and jamaat e islami

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


पीडीपी प्रमुख एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने राजोरी मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के बलिदान पर दुख जताया। साथ ही भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। 

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा के नेता बार-बार कहते सुने जाते हैं कि प्रदेश में हालात ठीक हैं तो फिर वह पूछना चाहती हैं कि सैनिकों की शहादतें क्यों हो रही हैं। वहीं, इस दौरान जमात ए इस्लामी से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की ए टीम और बी टीम जमात ए इस्लामी को मुद्दा क्यों बना रहे हैं। जमात ए इस्लामी का स्कूल और संपत्ति आदि तो पहले ही जब्त की जा चुकी हैं। अब उन पर क्या कार्रवाई करना चाहते हैं।

वहीं, कर्मचारियों को बाहर निकालने को लेकर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उपराज्यपाल के शासन के बाद से बिना किसी अदालत की कार्रवाई के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि नेता अब खुद ही जज हैं, खुद ही कार्यकारी हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *