Crime News: शिक्षक ने दसवीं की छात्रा से की छेड़छाड़, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

समयपुर बदली इलाके में सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा ने अपने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिलने पर पूछताछ के लिए पहुंचे छात्रा के पिता से आरोपी शिक्षक ने धक्का-मुक्की की। शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला पता चलने पर सबने शिक्षक की पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित 14 साल की छात्रा नजदीकी यादव नगर में एक शिक्षक राजेश कुमार के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। छात्रा का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले पढ़ाने के दौरान आरोपी शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह से वह वहां से अपने घर पहुंची, लेकिन उसने घर पर किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। 20 नवंबर को चार बजे शिक्षक ने उसे दुबारा बुलाया। वहां शिक्षक अकेला था।

इस बारे में पूछने पर शिक्षक ने बताया कि दो छात्र आने वाले हैं। इसके बाद वह छात्रा के पास बैठकर छेड़छाड़ करने लगा। उसकी हरकत का विरोध करते हुए छात्रा घर लौट गई। अगले दिन सारी बात मां को बताई। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *