Aligarh: दुकानदार की हत्या का 18 घंटे में खुलासा, तीन दबोचे व दो फरार, विधायक आवासों के पास ऐसे हुई घटना

[ad_1]

Shopkeeper murder revealed in 18 hours

पकड़े गए आरोपी
– फोटो : पुलिस

विस्तार


अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के विधायकों के आवास वाली सुरेंद्र नगर कालोनी में 25 नवंबर देर शाम दुकानदार की हत्या में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा किया है कि इस वारदात को टशनी छात्रों के गुट ने नशे में टोकने पर अंजाम दिया। हालांकि अभी बुलट सवार मुख्य आरोपी सहित दो साथी फरार हैं। जिनमें मुख्य आरोपी हाथरस का है। पुलिस की टीम देर रात तक दोनों की तलाश में जुटी थीं। इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को बीस हजार के इनाम की घोषणा की है।

सुरेंद्र नगर इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी 62 वर्षीय अशोक गुप्ता कन्फेक्शनरी की दुकान करते थे। 25 नवंबर देर शाम दो बाइक सवार युवकों ने उनकी दुकान में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात पर एसएसपी ने छह टीमों का गठन किया और सर्विलांस, सीसीटीवी जांच, मुखबिरी आदि के दम पर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने चंद घंटों में ही सीसीटीवी की मदद से बुलट सवार मुख्य आरोपी को चिह्नित कर लिया था। इसके बाद उसके अन्य साथियों की भी पहचान हो गई। फिर लगातार चले धरपकड़ अभियान में 18 घंटे के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मूल निवासी हबीबपुर छर्रा हाल निवासी विकास लोक कालोनी धनीपुर गांधीपार्क निवासी 18 वर्षीय लखन पाठक व इसी इलाके के 18 वर्षीय ऐश्वर्य उर्फ शौर्य चौहान और सुरेंद्र नगर के ही सूरज सैनी के रूप में हुई। इनमें से लखन दसवीं का छात्र है और पिछले वर्ष फेल होने के बाद दोबारा दसवीं की पढ़ाई कर रहा है। इसी तरह शौर्य नगला मान सिंह के एक कॉलेज से बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उन्होंने अपने साथियों की पहचान मुगलगढ़ी सिकंदराराऊ हाथरस के 19 वर्षीय आयुष ठाकुर व मुकुंद नगर गांधीपार्क पीपल वाली गली के सिद्धार्थ के रूप में बताई है। पुलिस टीमें इन दोनों को तलाशने में भी लगी हैं। एक टीम ने हाथरस में डेरा डाल रखा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *