Kasganj: आग लगने से तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, घर के लिंटर को भेदते हुए दूर खेत में गिरा; गांव में दहशत

[ad_1]

Gas cylinder explodes with loud bang due to fire in Kasganj

Kasganj: आग लगने से तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, घर के लिंटर को भेदते हुए दूर खेत में गिरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार की देर शाम खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। वह घर के लिंटर को भेदते हुए छत के रास्ते दूर खेत में जा गिरा। धमाका सुनकर गांव में दहशत फैल गई। रसोई में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से छप्पर भी जल गया।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के किशोरपुर गांव की है। गांव निवासी किशनपाल की पत्नी घर पर खाना बनाने के लिए रसोई में गई। जैसे ही उन्होंने चूल्हे में आग जलाई वैसे ही गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते देख उनकी पत्नी ने चीख पुकार मचा दी। वह भागकर रसोई के बाहर निकल आईं। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। छप्पर में आग पकड़ ली। रसोई में रखा सामान जल गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी रिकवरी… तीन सौ से अधिक किसानों की सूची तैयार; कहीं जद में आप भी तो नहीं?

परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद सिलिंडर उछलकर मकान के लिंटर से टकाराया और छत को भेदते हुए बाहर खेत में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद लोगों ने छप्पर में लगी आग को बुझाया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *