Bihar : दरभंगा में तेजस्वी यादव विपक्ष पर बरसे, कहा- भाजपा झूठ बोलने की फैक्ट्री होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर

[ad_1]

Bihar News : Tejashwi Yadav targeted BJP in Darbhanga, BJP is a factory wholesaler and distributor of lies.

कार्यक्रम का उद्घाटन करते तेजस्वी यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा में आयोजित नोनिया समाज महासम्मेलन में पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भाजपा पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि अगर संविधान और लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को भगाना पड़ेगा। 

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा झूठ की फैक्ट्री भी है, होलसेलर भी और डिस्ट्रीब्यूटर भी है। देश और संविधान को बचाना है तो भाजपा को भगाना ही पड़ेगा। हम लोग कलम बांटने का काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा वाले तलवार बांट रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार कलम बांटकर लोगों का भविष्य बनाने में लगी है और ये लोग (भाजपा) बिगाड़ने में लगे हुए हैं। अब तो उत्तर प्रदेश के लोग भी कहने लगे हैं  कि अपनी सरकार से पढ़ाई भले ही उत्तर प्रदेश में हो रही है लेकिन नौकरी तो बिहार की सरकार ही दे रही है। भाजपा वाले आप लोगो को मन्दिर और मस्जिद करवा कर एक दूसरे में उलझाए रखना चाहते हैं। आप लोग भाजपा वालो के झांसे में न आएं।

प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना 

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में कहा कि एक बात मान लीजिए कि तेजस्वी हर कमजोर वर्ग के साथ खड़ा है। आपके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दिया जाएगा। जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा है चाहे वह दलित हो, आदिवासी हो, अल्पसंख्यक या स्वर्ण जाति के गरीब तबका के लोग हों, उनके साथ हम और हमारी पार्टी और लालू प्रसाद खड़े हैं। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार की चाहत थी जाति गणना हो, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा कि कौन परिवार गरीब है, कौन जाति के लोग हैं जो कचरा साफ करने वाला हैं, कौन भूमिहीन हैं, किसके पास रोजगार नहीं है यह कैसे पता चलता। कौन समाज कितना पढ़ा लिखा है, साथ ही कौन गरीबी रेखा से नीचे है यह कैसे पता चलता, यह जातिगत गणना नहीं है। इसमें यह भी भाजपा नहीं चाहती थी। पीएम मोदी नहीं चाहते थे लेकिन हमलोग सीएम नीतीश कुमार के साथ दिल्ली गए और प्रधानमंत्री से मिले। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमलोग नहीं कराएंगें जाति जनगणना, लेकिन इसके बाद हमलोगों ने बिहार में तय किया कि गणना बिहार में कराना है। पूरे देश में हो जाता तो पता चल जाता कि कौन क्या कर रहा है। कैसी स्थिति है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *