UP: क्लास में मेज पर पैर रखकर बैठे थे गुरुजी, पूछने पर अधिकारी से किया अभद्र व्यवहार…कर दिए निलंबित

[ad_1]

UP: Teachar was sitting with his feet table class, when asked he behaved rudely with officer... suspended

रामपुर में शिक्षक से जानकारी लेते बीएसए
– फोटो : संवाद

विस्तार


अनुशासनहीनता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक कक्षा में स्कूल में मेज पर पैर रखकर बैठे हुए थे। साथ ही इन पर नियुक्ति प्राधिकारी से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने विकास खंड स्वार के कई बेसिक स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया था।

प्राथमिक विद्यालय मिलक दूंदी के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रविकांत कक्षा कक्ष में टेबल पर पैर रखकर बैठे हुए थे। कक्षा कक्ष की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई। पूछने पर उन्होंने नियुक्ति प्राधिकारी से अशोभनीय व्यवहार किया। इसके अलावा विद्यालय को निपुण बनाने की दिशा में कोई भी कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए।

बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेते हुए अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन न करने के आरोप में सहायक अध्यापक रविकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसी ब्लॉक का उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगजा निरीक्षण के दौरान बंद मिला। लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि विद्यालय तीन दिन से बंद है। बीएसए ने विद्यालय के समस्त स्टाफ का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *