[ad_1]

Legends League Cricket jammu
– फोटो : संजय कुमार
विस्तार
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का आठवां और जम्मू में पहला मुकाबला मणिपाल टाइगर्स और साउदर्न सुपर स्टार्स के बीच खेला गया। पवन नेगी के ऑलराउंड प्रदर्शन से साउदर्न सुपर स्टार्स ने लीग में अभी तक अपराजय रही मणिपाल टाइगर्स को पांच विकेट से हरा दिया। नेगी के बल्ले से 25 रन तो गेंद से दो महत्वपूर्ण विकेट आए।
एमए स्टेडियम में सबसे पहले मणिपाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। शुरुआत अच्छी नहीं रही, दूसरे ओवर में रॉबिन उत्थपा चलते बने। इसके बाद मसाकाजा ने 26 रन की पारी खेली। एक छोर पर ए परेरा ठीके रहे जबकि दूसरी ओर, विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।
परेरा ने 34 गेंद में नाबाद 47 रन की पारी खेली। मणिपाल टाइगर्स की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन बना सकी। साउदर्न सुपर स्टार्स के लिए नेगी और बोथा ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउदर्न सुपर स्टार्स के सलामी बल्लेबाज जेसी राइडर (30) और उपुल थरंगा (30) ने पहली विकेट के लिए 60 रन जोड़े।
घातक होती साझेदारी को मणिपाल कप्तान हरभजन सिंह ने तोड़ा और जेसी राइडर को चलता किया। इसके बाद प्रवीण गुप्ता ने कप्तान रॉस टेलर 7 पर क्लीन बोल्ड किया। तीन रन के अंदर दो विकेट गिरने से सुपरस्टार की मैच पर पकड़ कम होती दिखी। मणिपाल टाइगर्स के गेंदबाजों ने मैच में रोमांच ला दिया।
सुपरस्टार्स को अंतिम ओवर में 16 रन की जरूरत थी। बल्लेबाजी कर रहे पवन नेगी ने पहली गेंद पर दो रन लिए। इसके बाद दो गेंदों पर थर्डलाइन की तरफ लगातार दो चौके और चौथी गेंद पर छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई।
दर्शक बोले-कभी सोचा न था जम्मू में अंतरराष्ट्रीय मैच देखेंगे
एमए स्टेडियम 30 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी का गवाह बना। हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। क्रिकेट के प्रति लोगों का प्रेम और उत्साह देखते बनता था। डोडा से आए शिवम ने कहा-कभी सोचा नहीं था कि जम्मू में इस तरह अनुभव कर सकेंगे। देश के अन्य राज्यों में मैच देखा, लेकिन जम्मू में अनुभव कभी न भूलने वाला है। क्रिकेट प्रेमी होने के नाते सरकार और हितधारकों से अपील है कि यह सिलसिला यहां न रुके। जम्मू में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले हो।
जानीपुर (जम्मू) के अम्म परिहार ने कहा मुझे भी क्रिकेटर बनना है। हरभजन सिंह पसंदीदा क्रिकेटर है। छन्नी हिम्मत के उमर फारुख ने कहा कि पंजाब और हिमाचल में मैच देखे हैं। जम्मू में मैच देखने का अनुभव शब्दों में बयां नहीं कर सकता। राजीव ने कहा कि जम्मू में क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के आयोजन के लिए पर्याप्त ढांचा है। अनमोल ने कहा कि मैच देखने का अनुभव न भूलने वाला है। मैच के बाद दर्शकों ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली।
इरफान पठान भी दिखाएंगे दम
दूसरा मैच 29 नवंबर को है। इरफान पठान की कप्तानी की भीलवाड़ा किंग्स का सदर्न सुपर स्टार के बीच मैच होगा। भिलवाड़ा किंग्स में यूसुफ पठान, शेन वॉट्सन, तिलकरत्ने दिलशान जैसे खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
[ad_2]
Source link