UP News: उद्यमियों से बोले सीएम योगी, युवाओं को ट्रेनिंग दीजिए, एक साल का मानदेय हम देंगे

[ad_1]

CM Yogi Adityanath in Udyami Mahasammelan in Lucknow.

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित उद्यमियों के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया और कहा कि सरकार उद्यमियों को हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि नये युवाओं को प्रशिक्षित कीजिए एक वर्ष का मानदेय सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यूपी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, गरीब कल्याण योजनाएं और विकास के दम पर दुनिया भर में नाम कमाया है। अगले चार साल में भारत दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। उद्योग जगत के योगदान के बिना ये संभव नहीं है। यूपी की एक जिला एक उत्पाद योजना देश भर में अपनाई जा रही है। आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत लोकल फॉर वोकल है। एमएसएमई ही (एक जिला एक उत्पाद) ओडीओपी है। 

ये भी पढ़ें – बसपा पदाधिकारियों के साथ बैठक: मायावती बोलीं – लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का फैसला अटल

ये भी पढ़ें – विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले सीएम योगी- जाति और मजहब के नाम पर देश को बांटने वाले विकास के विरोधी

उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिस्पर्धा किससे है इसे देखकर क्वालिटी को बेहतर बनाना होगा। जो दिखता है, वही बिकता है इसलिए पैकेजिंग पर खास ध्यान दें। यही सबसे पहले आकृष्ट करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पैकेजिंग संस्थान खुल रहा है। इंस्पेक्टर राज को खत्म करने के लिए ही निवेश मित्र और निवेश सारथी पोर्टल लांच किए गए। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार हुआ है। निवेश मित्र पोर्टल देश का सबसे बड़ा पोर्टल है। निवेश सारथी के जरिए एमओयू फाइनल किए जा रहे हैं।

यूपी ने रिफॉर्म, परफॉर्म और लॉ एंड ऑर्डर पर काम किया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों को चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए लगातार काम हो रहे हैं। बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश ने रिफॉर्म, परफॉर्म और लॉ एंड ऑर्डर पर काम किया है। प्रदेश में चालीस लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में  500 विदेशी ग्राहक आए। चार लाख से ज्यादा लोग आए। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है।

उन्होंने कहा कि आज का समय स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का है। दुनिया हमारी तरफ देख रही है। ये समय आपका यानी उद्यमियों का है। नोएडा को बसने में 36 साल लग गए। अब झांसी के पास नया औद्योगिक शहर बना रहे हैं। हमारे पास 38 हजार एकड़ लेन है। झांसी में एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है।

यूपी के किसी भी शहर में बेहिचक निवेश कीजिए। आपकी सुरक्षा और निवेश संबंधी मदद हम करेंगे। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हर तरह का सहयोग करेंगे। इसके साथ आपसे कहूंगा कि हमारे साथ मिलकर सहयोग कीजिए। समस्याओं के समाधान का मैकेनिज्म तैयार करने का काम सरकार का है।

अगले साल 2024 में ट्रेड शो की तैयारी कर रहे हैं। ये भी ग्रेटर नोएडा में होगा। सितंबर 2024 ट्रेड शो के लिए आप अभी से तैयारी कीजिए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इस तरह के ट्रेड शो आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि रूफटॉप सोलर पॉलिसी का लाभ लीजिए। बिजली खर्च कम होगा। प्रदूषण कम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आईआईए के वरिष्ठ पधाधिकारी अशोक सिंघल, सुनील वैश्य और आलोक अग्रवाल मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *