[ad_1]

Prasanna Bisht
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड में पहाड़ की बेटियों के धमाल में एक और नाम जुड़ गया है। यह नाम अल्मोड़ा की प्रसन्ना बिष्ट का है। टाइगर खान नाम से प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान की फिल्म फर्रे में प्रसन्ना अरबाज खान की बेटी छवि का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
अल्मोड़ा में बेस अस्पताल के निकट रहने वाली प्रसन्ना की यह पहली मूवी है। इस फिल्म के लिए उन्होंने चार बार ऑडिशन दिए। एक घंटा 54 मिनट की फिल्म में प्रसन्ना एक अमीर पिता की बेटी और स्कूली छात्रा का रोल प्ले कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान की फिल्म में चार प्रमुख किरदार हैं सभी की यह डेब्यू फिल्म है।
[ad_2]
Source link