UP: युवती जिसके खिलाफ दर्ज कराने जा रही थी दुष्कर्म का मुकदमा, उसके साथ ही लिए सात फेरे; ये है पूरा मामला

[ad_1]

The girl against whom she was going to file a rape case, took seven rounds with him

चंदौली न्यूज
– फोटो : संवाद

विस्तार


युवती ने जिस युवक पर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय में तहरीर दी थी उसी के साथ बृहस्पतिवार को मंदिर में सात फेरे ले लिए। दो परिवारों को मिलाने में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई। उनकी देखरेख और रिश्तेदारों की उपस्थित में दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। 

बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर का निवासी चंदन यादव सैयदराजा थाना क्षेत्र के बुझारत की मड़ई निवासी अपनी मौसी के यहां आता-जाता था। मौसी की पट्टीदारी के राजेश यादव की पुत्री खुशी यादव से उसका प्रेम संबंध बन गया। आरोप है कि चंदन शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों से उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने परिजनों के राजी नहीं होने की बात कहकर टालमटोल करने लगा। युवती के घरवालों को यह बात पता चली तो युवक के खिलाफ सीओ अनिरुद्ध सिंह को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इसपर सीओ ने दोनों परिवारों को बुलाकर समझाया। काफी मन मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों ने पीडीडीयू नगर के रेलवे कॉलोनी स्थित घोंघारी बाबा मंदिर में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी। इसके अलावा अच्छा मुहुर्त देखकर दोनों पक्षों ने धूमधाम से गौना करने का फैसला भी किया।

युवक और युवती दोनों बालिग और एक ही जाति के हैं। दोनों शादी के लिए राजी थे लेकिन युवक के परिजन नहीं मान रहे थे। समझाने के बाद वे भी मान गए और शादी के लिए तैयार हो गए। –अनिरुद्ध सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *