[ad_1]

गोरखपुर में सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले लोग यूपी में उद्योग लगाने से कतराते थे। अब गोरक्षनगरी में निवेश के लिए उद्यमी आगे आ रहे हैं। पहले यहां के लोग रोजगार की तलाश में बाहर जाते थे। अब बाहर के अच्छे लोग रोजगार की तलाश में गोरखपुर आ रहे हैं। गोरखपुर बदल रहा है।
सीएम योगी ने बृहस्पतिवार को गीडा के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 साल किसी भी व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्वपूर्ण क्षण है। अगर व्यक्ति के हिसाब से देखें तो इस आयु में युवक खुद की मेहनत से कमाई कर परिवार का पालन-पोषण करने लायक हो जाता है।
उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले गोरखपुर में निवेश एक सपना था। गैंगवार और अराजकता के चलते लोग भयभीत रहते थे। उद्यमी की पूंजी के साथ उसके जान पर भी खतरा रहता था। गोरखपुर के नाम से सिर्फ प्रदेश ही नहीं, देश-दुनिया के लोग घबराते थे। आज गोरखपुर निवेश, रोजगार और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
[ad_2]
Source link