IMD Rain Forecast: चार दिन में दूसरी बार हुई बारिश, तीन डिग्री गिरा पारा; दो दिसंबर तक बारिश की संभावना

[ad_1]

IMD Rain Forecast: It rained for the second time in four days, mercury dropped by three degrees

वाराणसी में ठंड व गलन बढ़ी
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


देव दीपावली के बाद चार दिन में दूसरी बार मौसम का रुख बदल गया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह से देररात तक बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। पांच मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बारिश की वजह से कुछ जगह सड़कों पर पानी भर गया। कीचड़ हो गया। इससे आवागमन में परेशानी हुई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। दो दिसंबर तक बारिश होती रहेगी।

सतर्कता बरतें

बेमौसम बारिश का असर सेहत पर पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर की ओपीडी लगभग फुल हो रही है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पतालों में जो फीवर हेल्प डेस्क बनाई गई है, उसके माध्यम से लोगों को मौसमी बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

रबी की फसल की बुवाई में देरी, धान को नुकसान

सुबह हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, गेहूं, आलू, चना, मसूर समेत रबी की फसलों को फायदा हो सकता है। मगर जहां धान की फसल काटकर रखी गई है, उसके खराब होने की आशंका हैं। रोहनिया, लोहता, आराजीलाइन, पिंडरा आदि क्षेत्रों में हुई बारिश से खेतों में पानी लग गया है। कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू के प्रो.पीके सिंह ने बताया कि धान की फसल अधिकांश जगहों पर पककर तैयार हो गई। बारिश से धान खेत में गिर जाएगी। रबी की फसल की बोआई में देरी होगी।

लोकल फाल्ट बिजली गुल, वरुणा पार क्षेत्र में सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति बहाल

बरसात के कारण हुए लोकल फाल्ट से बिजली कटौती ने आम दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। भोर से ही आपूर्ति शहर के कई इलाकों में बाधित हो गई जो बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के बाद बहाल हुई। वरुणा पार के पांडेयपुर, महावीर मंदिर, अर्दली बाजार, पहड़िया, सारनाथ, गोईठहां, सोयेपुर, संकठा नगर क्षेत्र बुधवार की देर रात से लेकर सुबह तक बिजली कटी रही। ऐसे ही शहरी क्षेत्र में प्रहलाद घाट, मच्छोदरी, मैदागिन, विशेश्वागंज, चौक, गोदौलिया, नई सड़क आदि क्षेत्रों में 15-20 मिनट करके कई बार आंख मिचौली करती रही। इस दाैरान न तो उपकेंद्राे के नंबर उठे और न ही अधिकारियों से संपर्क हो पया। मुख्य अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही जिसे समय रहते ठीक कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *