[ad_1]

काव्य कैफे: कविता का आनंद काफी के संग, दो दिसंबर को काव्य कैफे में सजेगी कवियों की महफिल
– फोटो : संवाद
विस्तार
गुलाबी ठंड में काफी की चुस्कियाें के साथ शृंगार रस की कविताओं और रूमानी गीतों का आनंद कुछ और ही है। इसमें हास्य का तड़का और ओज की गर्मी मिल जाय तो बात ही निराली हो जाती है। ऐसा ही कुछ आयोजन मां विंध्यवासिनी व बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के मध्य दो दिसंबर की शाम किया गया है। अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित काव्य कैफे में जिले के अदलहाट स्थित कलावती वाटिका गुप्ताजी का लान में देश के प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति करेंगे।इसमें देश के जाने माने कवि अपनी रचनाओं से लोगाें को सम्मोहित करेंगे।
ठंड के इस मौसम में कोई अपनी रचनाओं से लोगों को रूमानी दुनिया की सैर कराएगा तो कोई उनको गुदगुदाएगा। कोई विचारपरक रचना प्रस्तुत करेगा तो कोई ओज की गर्मी लाएगा। अनूठे अंदाज में हो रहे इस कार्यक्रम में शाम पांच बजे से प्रवेश मिलेगा। प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है। कुछ कविता कुछ काफी के इस आयोजन में डाॅ. भुवन मोहिनी अपनी शृंगार रस की रचनाएं प्रस्तुत करेंगी तो गजेंद्र प्रियांशु गीतों के माध्यम से जनता को सोचने व विचार करने पर विवश करेंगे। हास्य रस के विकास बौखल व वीर रस के हेमंत पांडेय की रचनाएं भी लोगों गुदगुदाएंगी और रोमांचित करेंगी।
ये रहेंगे अपने सहयोगी
रामललित सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैलहट चुनार व स्व. डा. श्रीकुबेर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाईपुर कला, अदलहाट की प्रस्तुति एवं सह प्रायोजक सनबीम स्कूल नरायनपुर, सनबीम एकेडमी नालेज पार्क नरायनपुर, सत्या हास्पिटल एवं मैटर्निटी सेंटर नरायनपुर, शिवशक्ति ट्रैक्टर्स अदलहाट, विंध्य बजाज आटो सेल्स अदलहाट, अमन ब्रिक्स जमालपुर, सत्यम इंटरप्राइजेज मिर्जापुर, कनक आटो मोबाइ्ल्स अदलहाट, ग्लेनहिल स्कूल चुनार, अर्वाचीन हास्पिटल अखरी बाईपास वाराणसी तथा वेन्यू पार्टनर कलावती वाटिका गुप्ता जी लान अदलहाट सहयोगियों में शामिल हैं।
[ad_2]
Source link