नीतीश की सियासत दिल्ली शिफ्ट! सुशील मोदी बोले-गिरगिट को भी दे दी मात

[ad_1]

देश में 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने के इरादे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर है.

News Nation Bureau | Edited By : Jatin Madan | Updated on: 05 Sep 2022, 07:09:08 PM

cm nitish kumar in delhi

आज सीएम नीतीश ने राहुल गांधी के आवास पर उनके साथ बैठक की. (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)

Delhi:  

देश में 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने के इरादे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर है. अपने तीन दिवसीय दौरे पर सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. आज सीएम नीतीश ने राहुल गांधी के आवास पर उनके साथ बैठक की. दिल्ली पहुंचने पर सीएम ने कहा कि बिहार में गठबंधन है इसलिए यहां एक ही विचारधार की पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब कुछ एकतरफा हो रहा है और धीरे-धीरे क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. प्रधानमंत्री बनने की ना मेरी कोई इच्छा है ना कोई आकांक्षा है. मेरी इच्छा है कि विपक्ष अधिक से अधिक इकट्ठा हो जाए तो सब बेहतर होगा जिसके लिए हम लोग सहयोग करेंगे.
 
सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि नीतीश कुमार का विपक्ष में आना सही है. नीतीश कुमार में पीएम बनने की योग्यता है. सभी विपक्षी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी को नुकसान होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली में दूसरे दल के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. वो जब अपनी पार्टी को एकजुट नहीं कर सकते तो दूसरे दलों के साथ कैसे एकजुटता का काम करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली  जाने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. सीएम नीतीश कुमार पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे जहां इस समय लालू यादव स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. लालू से नीतीश की मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री से ज्यादा विपक्ष के नेता के रूप में नज़र आ रहे हैं. निशाने पर बीजेपी है और कोशिश विपक्ष को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की है. आज से मिशन दिल्ली का नीतीश कुमार कर रहे आगाज़ और जाने से पहले सीएम ने लालू यादव से मुलाकात कर गोलबंदी का फॉर्मूला लिया.
  
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर नीतीश पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन बीजेपी से हाथ नहीं मिलाऊंगा. गिरगिट को भी नीतीश ने मात दे दी है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली में दूसरे दल के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. वो जब अपनी पार्टी को एकजुट नहीं कर सकते तो दूसरे दलों के साथ कैसे एकजुटता का काम करेंगे.






संबंधित लेख

First Published : 05 Sep 2022, 07:09:08 PM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *