Hathras News: दूध में गिरी छिपकली, पीने से बिगड़ी महिला की हालत, फिर हुआ यह

[ad_1]

Woman condition worsened after drinking milk spilled by lizard

दूध
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरारी निवासी एक महिला ने गलती से छिपकली गिरा दूध पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में महिला को भर्ती कराया गया है।

मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरानी निवसी बिनीता पत्नी शिव कुमार ने 1 दिसंबर की सुबह घर पर रखा दूध पीया। दूध पीने के बाद एकाएक उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिजनों ने देखा की दूध में छिपकली गिरी हुई है। यह देख परिजनों को होश फाख्ता हो गए। 

आनन-फानन परिजन महिला को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *