Amroha: सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, परिजनों बोले- हत्या की गई

[ad_1]

Amroha: Security guard died suspicious condition, blood coming out mouth, family members said – murdered

यूपी पुलिस

विस्तार


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रजाकपुर गांव के रहने वाले निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड तेजपाल (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अपने ही खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सिक्योरिटी गार्ड तेजपाल सिंह पुत्र हेमराज सिंह के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं।

तेजपाल सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। 24 घंटे की ड्यूटी करते थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को ड्यूटी करने के बाद शाम आठ बजे घर आना था। लेकिन तभी तेजपाल सिंह ने अपनी पत्नी पूनम को फोन करके बताया कि वह मोहम्मदी की मढैंया में रहने वाली अपनी बहन हरवती के घर जा रहे हैं।

इसके बाद 10:30 बजे पूनम ने फोन करके अपनी ननद हरवती से तेजपाल सिंह के घर पहुंचने के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया। बाद में तेजपाल सिंह का फोन बंद आने लगा। जिसके बाद परिजनों ने तेजपाल सिंह की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह सात बजे भतीजी गुड़िया और भतीजे की पत्नी सविता खेत पर गन्ना छीलने पहुंची तो अपने ही खेत में तेजपाल सिंह की बाइक खड़ी हुई दिखाई दी।

जबकि करीब पचास मीटर की दूरी पर तेजपाल सिंह अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों ननंद-भाभी ने मौके पर जाकर देखा तो तेजपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ अंजलि कटारिया ने भी मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से पानी की बोतल, खाने का सामान व शराब की खाली बोतल भी बरामद की।

मृतक तेजपाल सिंह की जैकेट, मफलर और बेल्ट पास में ही पड़े मिले। जबकि उनके मुंह से खून आ रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *