Mirzapur: सड़क पर कीचड़ से फिसली बाइक, पिता-पुत्री गिरे; ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत

[ad_1]

Bike slipped from mud on the road, father and daughter fell; Girl student dies after being crushed by tractor

सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : ANI

विस्तार


थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह सड़क पर फिसलन के चलते बाइक सवार पिता-पुत्री गिर गए। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चुनार थाना क्षेत्र के भेड़ी कुसुम्ही गांव के मूल निवासी आशीष सिंह चुनार के स्टेशन रोड़ स्थित वैष्णव नगर कालोनी में रहते है। वह संत थॉमस स्कूल में शिक्षक हैं। उसी विद्यालय में उनकी दोनों पुत्रियां पढ़ती है। वह शनिवार की सुबह दोनों पुत्री कल्याणी और मांडवी को बाइक पर बैठा कर विद्यालय जा रहे थे। चुनार रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर फिसलन होने के कारण आगे जा रहा एक बाइक सवार लड़खड़ा गया। जिसके कारण आशीष की भी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। तभी  आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में कल्याणी (16) आ गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार व स्कूल में शोक व्याप्त हो गया। संत थॉमस स्कूल में शोक सभा का आयोजन किया गया। कल्याणी  कक्षा 11 की छात्रा थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *