MC Solan Election: शिमला में बुलाए सोलन के पार्षद, दोनों गुटों से अलग-अलग की बात

[ad_1]

MC Solan Election: Solan councilors called in Shimla, separate talks with both groups

नगर निगम सोलन चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नगर निगम सोलन में महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर कांग्रेसी पार्षद एक साथ नहीं आए। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शाडिल, सीपीएस संजय अवस्थी ने कांग्रेसी पार्षदों की बैठक शिमला में बुलाई थी। शनिवार देर शाम हुई इस बैठक में कांग्रेस के नौ में से आठ पार्षद पहुंचे। इसमें दोनों गुटों को एकजुट करने के लिए अलग अलग बैठक की। सूत्रों की मानें तो इसमें सभी पार्षदों से उनकी राय पूछी गई।

वहीं पार्षदों को चुनाव में एकजुटता दिखाने के लिए कहा गया। उद्योग मंत्री ने पार्षदों के बीच मनमुटाव को दूर करने की कोशिश की। मगर दोनों गुटों ने एक-दूसरे का विरोध किया। अब रविवार को सोलन में दोबारा बैठक होगी। गौर रहे कि कांग्रेस के पार्षद दो धड़ों में बंटे हुए हैं। महापौर व उप महापौर कुछ पार्षदों से  इसलिए भी नाराज हैं क्योंकि वह भाजपा के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। सोमवार को मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। 

एकजुटता के लिए उद्योग मंत्री ने बुलाई थी बैठक

भाजपा ने भी बनाई रणनीति भाजपा ने भी देर शाम सोलन के समीप एक निजी होटल में रणनीति बनाई। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने पार्षदों को एकजुट रहने के लिए कहा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *