Mohammed Shami: सेल्फी लेने मंच पर चढ़ गई भीड़, शमी लोगों से करते रहे अनुरोध… फिर कार्यक्रम छोड़कर लौटे

[ad_1]

Mohammed Shami reached Haridwar seeing crowd and chaos at venue returned after giving a short address

मोहम्मद शमी को देखने हरिद्वार में उमड़ी भीड़।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


दिग्गज गेंदबाज और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी रविवार को ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मंच से लेकर मैदान में भारी अवस्थाओं के चलते मोहम्मद सभी अपना संबोधन नहीं कर पाए। सूक्ष्म संबोधन में उन्होंने यूथ टैलेंट को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

मोहम्मद शमी के लिए ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। उत्साहित युवाओं ने मोहम्मद शमी से न सवाल पूछे ना उन्हें बोलने दिया। यहां मंच पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग सेल्फी लेने के लिए एक दूसरे पर चढ़ गए। शमी के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी लोगों ने कार्यक्रम शुरू करने की व्यवस्था नहीं बनाई जिससे वह सूक्ष्म बोलकर वापस लौट गए।

अपने छोटे से संबोधन में शमी ने कहा मेहनत करने से ही बेहतर परिणाम सामने आएगा। कहा कि यूथ टैलेंट को  गेम्स और अपने प्रति लॉयल होना पड़ेगा। कहा कि हर एक व्यक्ति में अलग-अलग प्रतिभाएं और क्षमताएं होती है। अपने हुनर को पहचान उसे तराशने की जरूरत है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *