[ad_1]

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
– फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को जांच एजेंसियाों, धन बल और चुनाव आयोग सहित सरकार की ताकत का सामना करना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नतीजे विपक्ष के लिए इन चुनावों से बेहतर होंगे। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार को एक पार्टी सम्मेलन के बाद मीडीया से रूबरू होते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, “आज जब चुनाव होते हैं तो एक तरफ विपक्ष होता है और दूसरी तरफ सरकार, एजेंसियां, पैसा और चुनाव आयोग की ताकत होती है।”
चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के मुताबिक, बीजेपी मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 155, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 54 और राजस्थान की 199 सीटों में से 111 सीटों पर आगे चल रही है। मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव में देरी पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कुपवाड़ा आई थीं।
चुनाव कराने में देरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं यहां लोगों की समस्याएं और पीड़ा सुनने आई थी। हम चुनाव के बारे में फिर कभी बात करेंगे।” उन्होंने पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) में आंतरिक कलह की खबरों का भी खंडन किया और कहा कि गठबंधन मजबूत है। उन्होंने कहा, “छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं लेकिन पीएजीडी मजबूत है।”
[ad_2]
Source link