VIDEO : बड़ा देव कमरुनाग मंदिर परिसर में बर्फबारी, चांदी सा चमक रहा धार्मिक स्थल

[ad_1]

मंडी जिले के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग मंदिर परिसर में सोमवार सुबह बर्फबारी होने से धार्मिक स्थल चांदी सा चमक उठा है। देवता की पवित्र झील में बर्फबारी हुई है। बर्फ से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं शिकारी देवी में भी बर्फबारी हुई है। दोनों धार्मिक स्थलों के कपाट बंद हो गए हैं। देवता के गूर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ठाकुर ने कमरुनाग में बर्फबारी की पुष्टि की है। प्रशासन ने दोनों धार्मिक स्थलों में पर्यटकों, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *