[ad_1]

पटना सचिवालय (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर मुहर लगाने के लिए आवास से निकल चुके हैं। करीब एक हफ्ते से मुख्यमंत्री बाहर नहीं आ रहे थे तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तक ने सवाल उठाया था कि उनकी बीमारी को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाए। इस बीच तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद अचानक हो रही इंडी एलायंस की बैठक में उनके नहीं जाने की बात सामने आ चुकी है। मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करेंगे तो इन सवालों का जवाब आ जाएगा और अगर कुछ दिनों से सार्वजनिक जीवन में चला आ रहा मौन कायम रखेंगे तो अटकलों का बाजार कायम रहेगा।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link