Budaun: अरिल नदी पर पुल बनने से आसान होगा बरेली-रामपुर और मुरादाबाद का सफर, 10 लाख आबादी को मिलेगा फायदा

[ad_1]

Aril river bridge will make travel to Bareilly, Rampur and Moradabad easier

दबतोरी-सिरौली मार्ग पर बन रहा पुल।

विस्तार


बदायूं के बिसौली से बरेली और दबतोरी से होकर रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले लोगों की राह अरिल नदी पर पुल बन जाने से काफी आसान हो जाएगी। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का काम मार्च 2024 तक पूरा होना है। इस पुल के बन जाने से बिसौली तहसील क्षेत्र के करीब 40 गांवों की 10 लाख आबादी को फायदा मिलेगा।

दबोतरी-सिरौली मुख्य मार्ग पर बना अरिल नदी का पुराना पुल बेहद संकरा है। आमने-सामने से दो वाहन नहीं निकल पाते हैं। पहले एक ओर के वाहन गुजरते हैं फिर दूसरी ओर के। अगर वाहन आमने-सामने आ जाएं तो फंस जाते हैं। वैसे तो अरिल नदी सूखी ही रहती है, लेकिन बरसात के दिनों में इसमें पानी आ जाता है।

 

Shahjahanpur News: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान, गर्दन में मारी गोली; रिश्ते में थे दोनों जीजा-साली

पानी बढ़ने पर पुल के ऊपर आ जाता है। इससे कई-कई दिनों तक रास्ता तक बंद हो जाता है। तब स्थिति यह हो जाती है कि लोगों को बिसौली से रामपुर, मुरादाबाद जाने के लिए दूसरी राह पकड़नी पड़ती है, लेकिन नया पुल के बन जाने के बाद ऐसा नहीं होगा। लोगों को जहां पुराने पुल पर वाहनों की फंसने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी, वहीं बारिश के दिनों में परेशान नहीं होना होगा।

लोगों की मांग पर जनप्रतिनिधियों की पैरवी के बाद शासन ने अरिल नदी पर पुल निर्माण के लिए कुछ समय पूर्व 2.59 करोड़ रुपये मंजूर कर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कराने के निर्देश दिए। धनराशि मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जो अब तेजी पकड़ रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *