Horse Riding Competition: मुरादाबाद के घुड़सवार फिर चैंपियन, राठौर का शानदार प्रदर्शन…अदा ने सबको चौंकाया

[ad_1]

Horse Riding Competition: Moradabad horseman again champion, Rathore brilliant performance

मुरादाबाद में विजेता घुड़सवार ट्रॉफी के साथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी पुलिस की 25वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता में मुरादाबाद के घोड़े और घुड़सवार फिर चैंपियन बन गए। मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद ने अपने शानदार प्रदर्शन से ट्रॉफी अपने कब्जे में रखी है। मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन पीसी मीणा ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड, पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुरादाबाद हर प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब अपने नाम करता आ रहा है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में 1 दिसंबर से 25वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसके बाद प्रतियोगिता के दौरान टेंट पेगिंग, व्रवो जंप, पुलिस रिमाउंड ड्रेसाज, रिले कॉम्पटीशन गुरु चेला, मिले रिले, शो जंपिंग टॉप स्कोर, शो जंपिंग ट्रेनी और नए घोड़े, जंपिंग सिक्सवार की स्पर्धा कराई।

प्रतियोगिता में बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद लखनऊ समेत सात जोन के घोड़े और घुड़सवार ने प्रतिभाग किया था। अंतिम दिन सोमवार शो जंपिंग ओपन सिक्सवार स्पर्धा में प्रशिक्षण जोन जोन के वीर सिंह घोड़े गुलाब के साथ प्रथम, महेश बाबू रिमझित के साथ, भगवान सिंह मोंटीना के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे।

घोड़ा अदा के साथ लखनऊ जोन के सत्यम सिंह को तृतीय स्थान मिला। टेंट पेंगिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के एसआई राजनरेश ने डायमंड के साथ पहला, कानपुर जोन के अनुज कुमार अश्व पार्थ के साथ और बरेली जोन के तरुण सांगवान घोड़े फैंटम के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

प्रशिक्षण जोन के वीर सिंह घोड़े भारत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के चारों दिन प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के घोड़े और घुड़सवार छाए रहे। अपने दमदार एवं शानदार प्रदर्शन के बल पर मुरादाबाद फिर से चैंपियन बन गया। सोमवार शाम बाद प्रतियोगिता समापन हुआ।

जिसमें एडीजी बरेली जोन पीसी मीणा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। एडीजी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक, पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया।

मेला और भीड़ नियंत्रण में घोड़ों का रहता है बड़ा महत्व: एडीजी

एडीजी पीसी मीना ने कहा खेल हारने जीतने से ज्यादा उत्साह की भावना को प्रदर्शित करता है। उन्होंने घोड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में घोड़ों का योगदान सदैव सराहनीय रहा है। आज भी पुलिस कार्यप्रणाली में यातायात नियंत्रण, मेला नियंत्रण और भीड़ नियंत्रण में घोड़े और घुड़सवार पुलिसकर्मियों का कोई विकल्प नहीं है।

समापन समारोह में डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी हेमराज मीना, एसपपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, एएसपी अकादमी महेंद्र कुमार, डीएसपी मनोज कुमार यादव, मनोज कुमार बिष्ट, हरेंद्र यादव मौजूद रहे। संचालक डीएसपी मोहन कपूर और उपासना पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

राजनरेश बने सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार, सर्वश्रेष्ठ घोड़ा रहा राठौर

घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के एसआईएमपी राजनरेश छाए रहे। उन्होंने व्रवो जंपिंग, टीम टेंट पेगिंग, ड्रेसाज टीम और व्यक्तिगत, गुरु चेला, मिडले रिले, टेंट पेगिंग व्यक्तिगत में पहले स्थान हासिल किया। वह सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार घोषित किए गए। प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के घोड़े राठौर ने शानदार प्रदर्शन किया। राठौर सर्वश्रेष्ठ घोड़े का खिताब मिला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *