[ad_1]

निर्माण मजदूर की मौत।
– फोटो : amarujala.com
विस्तार
सीतामढ़ी में सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा करीब 60 फीट ऊंचाई से गिरने की वजह से हुआ। घटना को लेकर ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने भवन निर्माण की जांच कराने की मांग की गई है। मृतक मजूदूर की पहचान जिले के रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 वीरता टोला गुलरिया निवासी मुंशरिफ अंसारी के पुत्र 24वर्षीय सज्जाद अंसारी के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अपने अपने नाना के साथ रहकर सदर अस्पताल के नए निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का काम कर रहा था। मृतक का पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने कहना है कि बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के इतने बड़े भवन का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। जिसके लापरवाही से आज एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि शशिकांत सिंह नामक ठेकेदार द्वारा उक्त भवन का निर्माण कराया जा रहा है। मजदूरी कर रहे साथी अनीश कुमार ने बताया कि भवन में लिफ्ट का काम चल रहा था, इस दौरान युवक नीचे आ गिरा। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एसकेएमसीएच भेजा गया। एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान के ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना को लेकर मुंशी देवेश कुमार से पुछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से मना करते हुए निकलते बना। घटना के बाद से कार्य स्थल के काम को बंद करके उसके सभी कर्मी गायब है।
[ad_2]
Source link